फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oath to the block chiefs will be administered in two shifts

दो पालियों में दिलाई जाएगी ब्लाक प्रमुखों को शपथ

Sat, 17 Jul 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Oath to the block chiefs will be administered in two shifts
आजमगढ़। जनपद में ब्लाक प्रमुख पदों के निर्वाचन का कार्य संपन्न होने के बाद इनके शपथ ग्रहण के लिए शासन की ओर से 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। शपथ ग्रहण समारोह को संपन्न कराने के लिए डीएम की ओर से अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यह शपथ ग्रहण समारोह दो पालियों में संपन्न होगा।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह पूर्वान्ह 11 बजे से और अपराह्न दो बजे से दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा। जिसमें पल्हनी में एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला, सठियांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, मिर्जापुर में एसडीएम राजीव रतन सिंह, अहरौला में पीडी अभिमन्यु सिंह, कोयलसा में एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, हरैया में एसडीएम गौरव कुमार, फूलपुर में एसडीएम राघवेंद्र सिंह, मार्टीनगंज में दिनेश कुमार मिश्र, लालगंज में एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, मेंहनगर में प्रियंका प्रियदर्शिनी, पल्हना में डीडीओ रविशंकर राय और बिलरियागंज में डीएसटीओ आरडी राम 11 बजे से शपथ दिलाएंगे। वहीं जहानागंज में एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला, मुहम्म्दपुर में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, रानी की सराय में उपायुक्त उद्योग प्रवीन मौर्य, अतरौलिया में एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, महराजगंज में उप निदेशक कृषि महराजगंज, पवई में एसडीएम राघवेंद्र सिंह, ठेकमा में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा, तरवां में एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहबरपुर में एसडीएम राजीव रत्न सिंह और अजमतगढ़ में एसडीएम गौरव कुमार अपराह्न दो बजे से शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed