फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oath to remain fit from city to village

शहर से लेकर गांव तक दिलायी गई फिट रहने की शपथ

Fri, 30 Aug 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Oath to remain fit from city to village
जीडी ग्लोबल स्कूल में फिट डंडिया के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने फिट इंडिया की घोषणा की है। पीएम के आह्वान पर इस दिवस पर पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। हर जगह लोगों को फिट रहने की शपथ दिलायी गई। इसके साथ ही कई विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। वहीं जगह-जगह टीवी सेट पर दिल्ली में आयोजित पीएम के कार्यक्रम का लाइव बच्चों को दिखाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पीएम के आह्वान के अनुरूप शपथ दिलायी। एडीएम ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य शरीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से फिट रहना है। इसके साथ ही परिवार व परिवेश के अंतर्गत आने वाले सभी व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में कोटिला चेकपोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने स्वयं को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रखने की शपथ भी ली। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ के साथ ही खोखो, रोप पुलिंग, थी लेग रेस, कबड्डी, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। इसके साथ ही 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा की खुराक भी दी गई। इस अवसर प्रधानाचार्या हुमा वसीम, सह प्रबंधक नोमान अहमद, संयोजिका ऋचा मिश्रा आदि मौजूद रहे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार प्रावि के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। जो कस्बे के हर वार्डो से होते हुए रोडवेज स्थित सरस्वती विद्यालय पर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां बच्चों को टीवी पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान नोडल रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामसूरत, सुधीर आदि मौजूद रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत माहुल द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर बच्चों को पीएम मोदी के कार्यक्रम को दिखाया गया। इसके साथ ही बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक करने के साथ ही विविध खेलों की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही परिवार व आसपास के लोगों को फिट रखने की शपथ भी दिलायी गई। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार कृषक विद्यालय इंटर कालेज सर्वोदय नगर में खेल दिवस पर पीएम के भाषण का लाइव प्रसारण के कराया गया। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ्य रखने के गुर भी बताये गये। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एसबी इंटर कालेज, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज समेत अन्य विद्यालयों में खेल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया और स्वस्थ्य रहने की शपथ दिलायी गई।
विज्ञापन

खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित
मार्टीनगंज। खेल दिवस पर ओम प्रकाश मिश्रा स्मारक इंटर कालेज फूलेश पर खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही बच्चों को स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाने के साथ ही शपथ भी दिलायी गई। चित्रकला जूनियर वर्ग में शादिया प्रथम, शिवांगी द्वितीय व सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग प्रथम में नैंसी, राजनंदिनी व रिचू यादव क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये। सीनियर वर्ग द्वितीय में निधि, खुशी व सिमरा को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। खेलकूद बालिका वर्ग में पम्मी प्रथम व प्रिया दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में अंगद को पहला व सुमन को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, कुमार सौरभ, विजय, राजेंद्र, संतोष, जीयालाल, सुरेश आदि मौजूद रहे।

मार्टीनगंज के ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फिट डंडिया के तहत शपथ लेती छात्राएं।

मार्टीनगंज के ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फिट डंडिया के तहत शपथ लेती छात्राएं।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed