फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nutrition fortnight will continue till April 4: DPO

चार अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा चलेगा: डीपीओ

Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nutrition fortnight will continue till April 4: DPO
आजमगढ़। जनपद में महिलाओं व बच्चों में कुपोषण खत्म करने और पोषण अभियान को पूर्ण सफल बनाने के लिए 21 मार्च से पोषण पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती का वजन लिया जा रहा है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने दी। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा की एक विस्तृत आख्या बनाई गयी है। इसमें उसकी एक फाइल भी तैयार की जा रही है। इसके तहत गर्भवती और बच्चों का वजन लेते हुए उनके समयानुसार वजन और मैम श्रेणी का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। जिले में 0 से 5 वर्ष तक 522737 बच्चे हैं। 21 से 27 मार्च तक पोषण पखवाड़ा के प्रथम चरण में 0 से 5 वर्ष तक 379974 बच्चों का आज तक वजन लिया गया। जिसमें सामान्य श्रेणी वाले 334081 बच्चे पाए गए। साथ ही अल्प वजन यानी कि (पीली श्रेणी) के 36340 बच्चे चिह्नित हुए। जबकि लाल श्रेणी में 9553 बच्चे पाए गए। वजन के सापेक्ष 10093 मैम एवं 2087 सैम बच्चों की संख्या है। अति कुपोषित बच्चे पाए जाने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाएगा। जनपद में कुल 5588 आंगनवाड़ी केंद्र हैं जिसमें 5588 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed