फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nurses service the best service of the country: Dr. Ashok Singh

नर्सेस सेवा देश की सर्वोत्तम सेवा: डा. अशोक सिंह

Sat, 13 May 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nurses service the best service of the country: Dr. Ashok Singh
जिले में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स- डे विभिन्न नर्सिंग कालेजों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्टाफ नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि फलोरेंस नाइटिंगेल आधुनिक नर्सिग की जननी थीं, प्राइमिया युद्ध के दौरान लालटेन लेेकर घायल सैनिकों की सेवा करने के कारण ही उन्हें लेडी बिथ कहा गया। क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्कूल ऑफ नर्सिंग में मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक डा. अशोक सिंह ने फ्लोरेंस नाईटेंगल के चित्र के सम्मुख मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कहा कि नर्सेस सेवा देश की सर्वोत्तम सेवा है। नर्स के लिए हर मरीज खास होता है। सेवा भाव से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने वाली मिशन अस्पताल में 35 वर्षो से कार्य कर रही नर्स सलोनी नाग को नर्सेस सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच विविध प्रतियोगिताएं हुई। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मिशन निरामया के तहत हस्ताक्षर अभियान चला। इस मौके पर संस्थान के कोषाध्यक्ष श्रीमती बीना सिंह, मिशन स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य अवनी एनआरजी, डा. अजीत पांडेय, श्रीराम यादव, प्रतिभा यादव, डा. आमीर, डा. सुदर्शन शर्मा, संदीप मौर्या, सूर्या सिंह, अंकुर सिंह, जय सिंह, प्रज्ञा पाठक, सर्वेश सिंह, सुधीर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed