{"_id":"5e9499e78ebc3e6fc129a2cc","slug":"number-of-suspects-in-250-districts-70-new-suspects-surfaced-azamgarh-news-vns520237845","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 पहुंची जिले में संदिग्धों की संख्या, सामने आये 70 नये संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 पहुंची जिले में संदिग्धों की संख्या, सामने आये 70 नये संदिग्ध
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में संदिग्धों के सैंपल भेजने की रफ्तार काफी बढ़ गई है। सोमवार को कुल 70 नए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये है। अब तक जिले से जांच के लिए भेजे गये कुल सैंपलों की संख्या 250 पर पहुंच गयी है। जिसमें से मात्र 108 की ही रिपोर्ट आयी है। जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव समेत पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर छह हो गई है। वहीं 102 की रिपोर्ट निगेटिव में आयी है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार की देर रात शुक्रवार को जांच में भेजे गये 9 सैंपलों की रिपोर्ट आयी। जिसमें दो पॉजिटिव व 7 निगेटिव आये है। वहीं सोमवार को कुल 70 लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 250 लोगों के सैंपल जांच में गएं हैं। जिसमें से 108 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें कुल छह लोगों में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। वहीं 102 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भेजे गये सैंपल को लेकर अब 142 की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को भेजे गये सैंपल में 50 मिर्जापुर ब्लाक के क्वारंटीन सेंटरों पर रखे गये लोग शामिल है। वहीं 15 राजकीय मेडिकल कालेज के भेजे गये है। पांच अन्य विभिन्न स्थानों से भेजे गये है।
रिपीट किया गया तीन का सैंपल
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव जिनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, उनके तीसरे सैंपल भी सोमवार को जांच के लिए भेजे गये। इसके साथ ही मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा का भी दूसरा सैंपल जांच में भेजा गया है। इनका पहला सैंपल निगेटिव आया था। सीएमओ ने बताया कि सबसे पहले मिले तीनों पॉजीटिव आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व गाजियाबाद के रहने वाले है। इनका दूसरा सैंपल निगेटिव आ चुका हैऔर अब यदि तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ जाती है तो इन्हें कोरोना निगेटिव मान लिया जायेगा। वहीं चकसिकठी गांव निवासी चौथे कोरोना पॉजीटिव का दूसरा सैंपल दो दिनों पूर्व जांच के लिए गया हुआ है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।