फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NSA invoke on three accused in azamgarh Mahul poisonous liquor case more than 12 people lost their lives

Azamgarh News: माहुल जहरीली शराब कांड में तीन आरोपियों पर लगा रासुका, 12 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

Sun, 12 Jun 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 04:33 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के माहुल में जहरीली शराब के सेवन से हुई 12 से अधिक मौतों के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर रासुका लगाया है। प्रकरण में 13 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन
NSA invoke on three accused in azamgarh Mahul poisonous liquor case  more than 12 people lost their lives
आजमगढ़ जहरीली शराब कांड (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ नगर पंचायत के माहुल में इसी वर्ष फरवरी में हुए जहरीली शराब कांड के तीन प्रमुख अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। माहुल जहरीली शराब कांड में 12 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से इस प्रकरण में गिरफ्तार अन्य अरोपियों के परिजनों में भी हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


21 फरवरी 2022 को नगर पंचायत माहुल स्थित रंगेश यादव के देसी शराब की दुकान से जहरीली शराब की बिक्री की गई। जिसके सेवन से त्राहिमाम मच गया। 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वहीं दर्जनों को कई अन्य तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
एक बारगी तो पुलिस व प्रशासनिक महकमा जहरीली शराब से मौत की बात स्वीकार करने को ही तैयार नहीं हुआ, लेकिन जब मौत का सिलसिला बढ़ने लगा तो एसपी अनुराग आर्य ने स्वयं कमान संभाली। घटना के अगले ही दिन माहुल से कुछ ही दूरी पर तीन आलीशान मकानों में दवा लाइसेंस के नाम पर संचालित हो रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद हुई। इस मामले में अहरौला थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो को तो पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा। इसके बाद गैंगस्टर के तहत इनकी संपत्ति भी कुर्क करने की कार्रवाई की गई। अब तीन अभियुक्तों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभियुक्तों के जमानत पर छूटने की संभावना के चलते एसओ अहरौला की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने तीन मुख्य अभियुक्तों मो. नईम, मो. फहीम व शाहबाजा को रासुका के तहत पाबंद कर दिया गया है। आदेश की प्रति अभियुक्तों को जिला कारागार में जाकर उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed