फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NSA and gangsters will be charged for copying in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों पर लगेगा एनएसए व गैंगस्टर

Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
NSA and gangsters will be charged for copying in UP board exam
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नकल विहीन परीक्षा कराने में सभी का सहयोग चाहिए, यह शासन और हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थी जितनी योग्यता रखे, उतने ही अंक पाए, यही सोचकर परीक्षा कराएं। परीक्षा में जिस केंद्र पर सामूहिक नकल मिली या गड़बड़ पाई गई, उनके खिलाफ एनएसए व गैंगस्टर एक्ट दर्ज कर विद्यालय की मान्यता खत्म की जाए। यह निर्देश बुधवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने चक्रपानपुर पीजीआई के सभागार में बोर्ड परीक्षा तैयारियों को लेकर हुई बैठक में समस्त एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र प्रबंधक को दिए।
विज्ञापन

परीक्षा की शुरुआत 24 मार्च यानी गुरुवार से होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा प्रत्येक दशा में चालू रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कमरों, शौचालय एवं एंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन, फोटोकॉपी मशीन स्कैनर, कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने केंद्र प्रबंधक को निर्देश दिया कि परीक्षा कक्ष को छोड़कर अन्य सभी कमरों को सील कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र को खोलने एवं परीक्षा कापियों को सील करने के पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही प्रश्न पत्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम व सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्न पत्र लेने जाने वाली गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम व मोबाइल नंबर अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिका नियत समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर समस्त एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed