{"_id":"58e6849c4f1c1b41485b6261","slug":"now-waiting-for-the-guide-line-on-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस पर अब गाइड लाइन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस पर अब गाइड लाइन का इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
फीस पर अब गाइड लाइन का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी विद्यालयों में ली जा रही मनमानी फीस वसूली के खिलाफ प्रशासन की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रबंधकों और उप्र अभिभावक महासंघ की बैठक बुलाई गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने बताया कि अभी शासन की ओर से गाइड लाइन जल्द ही आने की संभावना है। जैसे ही गाइड लाइन आएगी, उसी हिसाब से विद्यालयों को निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद अभिभावक महासंघ ने एक हफ्ते में कार्रवाई की मोहलत देते हुए 10 दिनों से जारी धरने को स्थगित कर दिया।
प्रदेश सरकार के निर्देश और अभिभावकों के धरने को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार केे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि अन्य जगहों पर यहां से ज्यादा फीस है। इस फीस से हम बच्चों के लिए पानी, बिजली, शिक्षकों आदि की व्यवस्था करते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी बहस हुई।
विज्ञापन
बहस के बाद बैठक में मौजूद संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों की फीस के संबंध में कोई गाइड लाइन उपलब्ध नहीं है लेकिन वर्तमान में प्रदेश सरकार इस पर सख्त हुई है लेकिन कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। गाइड लाइन हमें मिल जाएगी। इसे स्कूलों को जारी कर दिया जाएगा और निजी विद्यालयों को इसे लागू करना होगा।
प्रशासन के अनुरोध पर अभिभावक संघ ने एक हफ्ते की मोहलत देते हुए धरने को स्थगित कर दिया। मौके पर अभिभावक महासंघ के युधिष्ठिर दुबे, गोविंद दुबे, विश्वजीत सिंह पालीवाल, राधा मोहन गोयल, रामजनम सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।