फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now traffic signals will be installed at five places

Azamgarh News: अब पांच जगह लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

Fri, 07 Jul 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now traffic signals will be installed at five places
जनपद में अब सात की बजाए पांच स्थानों पर ही ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। सात स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का बजट काफी अधिक हो रहा है जिसे देखते हुए एडीए ने दो सिग्नल कम कर फिर से संशोधित बजट प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है। नगर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था कहीं ट्रैफिक पुलिस तो कहीं पीआरडी और होमगार्ड के जवान संभालते हैं। जिससे नगर क्षेत्र में कई जगहों पर जाम की समस्या आती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आटोमेटिक ट्रैफिक सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। एडीए ने यातायात पुलिस से ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा। एडीए की मांग पर यातायात पुलिस ने सात स्थानों का चयन कर इसका प्रस्ताव डीए को सौंपा। सूची मिलने के बाद एडीए ने उप्र आवास विकास परिषद से इसका स्टीमेट तैयार कराया। जो स्टीमेट तैयार हुआ वह पांच करोड़ 35 लाख रुपये का बना। बजट अधिक होने के कारण एडीए ने दो ट्रैफिक सिग्नल कम करके संशोधित बजट तैयार करने का अनुरोध उप्र आवास विकास परिषद से किया है।अभी तक वहां से संशोधित बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि सात ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने थे। स्टीमेट तैयार हुआ तो बजट पांच करोड़ 35 लाख हो गया। ऐसे में दो ट्रैफिक सिग्नल को हटाकर संशोधित स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। अभी तक स्टीमेट आया नहीं है। आने के बाद ही पता चलेगा कौन से ट्रैफिक सिग्नल को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed