{"_id":"ec1c85d11e699df91be0c6ccf5dca2ec","slug":"now-the-district-noble-complex-operations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटिल आपरेशन भी अब जिले मेंें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटिल आपरेशन भी अब जिले मेंें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले के लोगों को हड्डी के जटिल रोगों के इलाज और आपरेशन के लिए अब दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। सीआर मशीन के चालू हो जाने के बाद उनका पूरा उपचार यहीं हो जाया करेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने ये बातें जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सीआर मशीन का लोकार्पण करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि जनपद में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए सरकार जिला अस्पताल में हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। ताकि गरीब जनता का शोषण न हो सके। इस मशीन के लग जाने से छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा आपरेशन जनपद में ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, उनके लिए जो भी सुविधा होगी उसे हर हाल में देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीसी टीवी कैमरे, हर वार्ड में एसी, मरीजों के वार्ड में टीवी लगने जा रहा है। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन आ चुकी है, कुछ ही दिनों में यह भी जनता की सेवा के लिए समर्पित होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीआर सिंह ने कहा कि इस मशीन के लगने से मेजर आपरेशन पूरी तरह से संभव है। पहले आपरेशन से पूर्व एक्सरे कराया जाता था अब चिकित्सक लाइव देखकर आपरेशन कर सकेंगे। इस अवसर पर डा. जीएल केसरवानी, डा. ओमप्रकाश, डा. अभिषेक सिंह, डा. केके बरनवाल, डा. आमोद कुमार, डा. अनूप कुमार, सुरेंद्र सिंह, विधानसभाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, महाप्रधान शिवमूरत यादव आदि उपस्थित थे।