फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now secondary students will also mark their attendance online

Azamgarh News: अब माध्यमिक के छात्र भी लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी

Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Now secondary students will also mark their attendance online
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी हाजिरी ऑनलाइन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। इसे लेकर नया सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर से बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना हर रोज सुबह 11 बजे संबंधित विद्यालय को यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार नित नए नियम बना रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके। इसमें अक्सर शिकायत रहती है कि प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थी स्कूल नहीं आते सिर्फ परीक्षा देने ही आते हैं। इसके अलावा गलत तरीके से बच्चों की हाजिरी लगा दी जाती है। इसी पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद अब ऑनलाइन हाजिरी लेने की तैयारी में लग गया है। जिले में 26 राजकीय, 97 एडेड व 683 वित्त विहीन इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें हजारों बच्चे कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत हैं। दूर किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अपने यहां पढ़ रहे बच्चों का कक्षा नौ व कक्षा 11 में रजिस्ट्रेशन करवा देते हैं। इसी पर रोक लगाने के लिए बोर्ड नया साॅफ्टवेयर तैयार करा रहा है। इससे विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना हर दिन में 11 बजे संबंधित विद्यालय को यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक और छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हैं। उपस्थित या सूचना भेजने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed