फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now scientists hair shine on national panel

अब राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगे बाल विज्ञानी

Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now scientists hair shine on national panel
इंस्पायर्ड योजना के अंतर्गत छात्रों द्वारा बनाए चार प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद के बाल वैज्ञानिकों का दल तीन दिसंबर को दिल्ली रवाना होगा।
विज्ञापन



जहां हौज खास में छह और सात दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में इनके मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



राज्य स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद के रानी की सराय विकास खंड के जूनियर हाई स्कूल कटघर लालगंज की छात्रा गायत्री के मॉडल पैडल मिक्सी, मेंहनगर विकास खंड के जूनियर हाई स्कूल भोर्रमपुर के छात्र शिवम यादव के मॉडल वाटर प्यूरीफायर,
विज्ञापन
विज्ञापन



बिलरियागंज विकास खंड के जूनियर हाई स्कूल चालाकपुर के छात्र सर्वेश सरोज के माडल इलेक्ट्रानिक डिवाइस और तहबरपुर ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल के छात्र विजय यादव के माडल विंड एनर्जी का राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है।


चयनित छात्र छह और सात दिसंबर को दिल्ली के हौज खास में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिसंबर को दिल्ली रवाना होने से पहले चयनित बच्चों बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। एडीए की सचिव ऋतु सुहास ने इसका निरीक्षण किया।



छात्रों ने सुहास को मॉडल की बारीकियों से अवगत कराया गया। सुहास भी बाल वैैज्ञानियों के बनाए मॉडल से प्रभावित दिखीं और उन्होंने सराहना भी की। खंड शिक्षाधिकारी रमाकांत पटेल और जय कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली के हौज खास में छह दिसंबर से होने वाली दो दिवसीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed