{"_id":"5fe386e48ebc3e410e78cae4","slug":"now-problems-of-council-schools-will-be-registered-on-toll-free-number-azamgarh-news-vns5651453108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टोल फ्री नंबर पर दर्ज होगी परिषदीय विद्यालयों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टोल फ्री नंबर पर दर्ज होगी परिषदीय विद्यालयों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं स्कूल की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब टोल फ्री नंबर के जरिए दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण के संबंध में प्रगति एवं निस्तारण के लिए विभाग मैसेज भेजकर अवगत कराएगा। शासन स्तर पर टोल फ्री नंबर पर प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में पंद्रह सदस्यीय टीम को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराएंगे। साथ ही उत्तरदायी अधिकारियों द्वारा शिकायतों के संबंध में की गई कार्रवाई को भी ऑनलाइन माध्यम से मानिटरिंग करते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों को भी अपनी रिपोर्ट देंगे।
जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 1737 प्राथमिक, 481 कंपोजिट व 484 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें करीब चार लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं समस्याओं को लेकर कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन कई बार शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता हैं या फिर महीनों तक लग जाते है। जिसके चलते शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। वर्तमान में टोल फ्री नंबर 1800-180-666 पर प्रेरणा, दीक्षा समेत विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों द्वारा भी शिकायत व समस्याएं दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है। विभाग शिकायत का निस्तारण करने के साथ ही प्रगति की रिपोर्ट शिकायतकर्ता को भेजकर अवगत कराएगा। विभाग ने भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के संकेत दिए हैं। इस ट्रोल फ्री नंबर से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी।
शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से टोल फ्री नंबर जारी की गई है। जनपद में इसके क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था से न सिर्फ शिकायतों के निस्तारण में आसानी होगी बल्कि विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।