फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now postmartam report started being made from computer

अब कंप्यूटर से बनने लगी पीएम रिपोर्ट

Wed, 02 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now postmartam report started being made from computer
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाऊस से पीएम रिपोर्ट अब हाथ से नहीं बल्कि कंप्यूटर से बनाने लगी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाऊस का नया भवन वर्षो पूर्व ही बन गया था। यहा फ्रीजर आदि भी लगाये गये थे। इसके साथ ही जहां पीएम कक्ष को भी काफी सुविधाजनक बनाया गया था। लेकिन यहां से मिलने वाली रिपोर्ट अब तक पूर्व की भांति हाथ से ही लिखी होती थी। काफी समय से कंप्यूटराइज पीएम रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने की मांग चल रही थी। पीएम हाऊस में एक कंप्यूटर लगा कर इसे कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। गांधी जयंती से पीएम हाऊस के कंप्यूटरीकृत व्यवस्था की शुरूआत हुई। फार्मासिस्ट अरविंद चौधरी को कंप्यूटर से पीएम रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम रिपोर्ट तैयार होने के बाद उस पर पीएम करने वाले डॉक्टरों के हस्ताक्षर होंगे। बुुधवार को पहले दिन तीन लोगों को कंप्यूटर से तैयार रिपोर्ट दी गई। सीएओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया हाथ से तैयार पीएम रिपोर्ट को पढ़ना काफी दुरूह होता था। जिसे देखते हुए ही कंप्यूटर से रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश शासन ने दिया था। जल्द ही और कप्यूटरों की भी यहां व्यवस्था करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed