{"_id":"60748ba48ebc3edc076e1b13","slug":"now-only-100-people-are-allowed-in-the-events-azamgarh-news-vns5847408130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजनों में अब अधिकतम 100 लोगों को ही अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजनों में अब अधिकतम 100 लोगों को ही अनुमति
विज्ञापन
आजमगढ़। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद अब आयोजनों में जुटने वाली भीड़ को और नियंत्रित करने की कवायद की गई है। जिला प्रशासन की ओर से बंद हाल में जुटने वाली लोगों की अथिकतम संख्या 50 और खुले स्थानों पर 100 तय कर दी गई। पहले यह संख्या 100 से लेकर 200 तक थी।
जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर कंटेनमेंट जोन के बाहर सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों में लोगों के इकट्ठा होने की व्यवस्था को संशोधित किया गया है। अब ऐसे आयोजनों में बंद स्थान या हाल में होने पर उसकी क्षमता का 50 फीसद और अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, और हैंडवॉश की व्यवस्था के साथ जुटने की अनुमति होगी।
यदि ऐसे आयोजन किसी खुले स्थान या मैदान में किए जाते हैं तो अधिकतम 100 व्यक्तियों के एकत्रित होने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले बंद हाल में अधिकतम 100 लोगों और खुले स्थान पर 200 लोगों को एकत्रित होने की अनुमति थी। इसी माह के अंत में लगन की शुरुआत हो रही है। बहुतायत लोगों ने शादी विवाह को लेकर के अपने कार्ड भी वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन
रात्रि कर्फ्यू उनकी परेशानी को और बढ़ा रखा है। जिनकी शादियां अभी आगे है वह कार्ड छपवाने से भी परहेज कर रहे हैं। जिन लोगों ने आयोजन के संबंध में पहले से भुगतान कर रखा है उनके सामने भी अब चिंता सताने लगी है कि उनको पूरा भुगतान हो पाएगा कि नहीं। ऐसी ही परेशानी लान, होटल और मैरिज हाल के संचालकों की है। किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि आयोजनों को कैसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।