फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now meter readers will not be able to make bills sitting at home

Azamgarh News: घर बैठकर अब बिल नहीं बना सकेंगे मीटर रीडर

Fri, 08 Sep 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now meter readers will not be able to make bills sitting at home
पावर कॉर्पाेरेशन अब बिलिंग प्रणाली मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए नए प्रणाली का इस्तेमाल शुरू हो चुका है। अब मीटर रीडर घर बैठकर नहीं मौके पर जाकर न सिर्फ अपडेटेड विद्युत बिल देंगे बल्कि भुगतान की राशि भी जमा करेंगे। इतना ही नहीं इस सॉफ्टवेयर से उनकी लोकेशन भी पता चलती रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं की सीमित संसाधनों और पुरानी बिलिंग प्रणाली के चलते तमाम दुश्वारियां उठानी पड़ती थी। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत बिल नहीं मिल पाता था। इससे मीटर रीडिंग के साथ ही मौके पर बिल जमा करने की व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पा रही थी। मौजूदा बिलिंग प्रणाली से 24 घंटे में उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल अपडेट हो जाएगा। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बिलिंग प्रणाली के चलते विभाग को महीने भर में पूरा डाटा तैयार कर पाने में मुश्किल होती थी। ऐसे में उपभोक्ताओं की बिलिंग नहीं होने से शिकायतें आती रहती थी। अब बिलिंग सॉफ्टवेयर के अपडेटेड वर्जन का इस्तेमाल किया होगा।
विज्ञापन

पावर कॉर्पाेरेशन शहर की बिलिंग के लिए एचसीएल व ग्रामीण इलाकों के लिए एम पॉवर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था। अब दोनों क्षेत्रों के लिए औरिकल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू किया गया है। इससे अब मीटर रीडर घर या आफिस में बैठकर बिल नहीं बना सकेंगे। उपभोक्ताओं का बिल बनाते समय रीडर की लोकेशन ट्रैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
फाल्ट की जानकारी पा सकेंगे उपभोक्ता
विद्युत बाधित होने, फीडर ब्रेकडाउन समेत अन्य गतिविधियों को लेकर जेई तत्काल उपभोक्ताओं के नंबर पर एक ही बार में जानकारी दे सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं से सॉफ्टवेयर अपडेशन के साथ ही सही मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। इसमें अवर अभियंता घंटे और मिनट तक में जानकारी दे सकेंगे। संवाद

कोट
नए सॉफ्टवेयर में रियल टाइम सुविधा के कारण उपभोक्ताओं का बिल तुरंत अपडेट हो जायेगा। मीटर रीडर अब बिल निकालने के साथ ही भुगतान भी जमा कर सकेंगे। विभाग को शहरी व ग्रामीण इलाकों की अलग-अलग बिलिंग नहीं करनी पड़ेगी। संदीप प्रजापति, एसडीओ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed