फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now it will be possible to know whose immunity is better

अब पता चल सकेगा किसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता है बेहतर

Fri, 04 Jun 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Now it will be possible to know whose immunity is better
कोविड की दूसरी लहर जाने को है। इस दौरान काफी लोग संक्रमित हो चुके हैं और उनमें एंटीबाडीज विकसित हो गई है। ऐसे लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकसित होने की जानकारी का पता लगाने के लिए सीरो सर्विलांस शुरू किया गया है। शुक्रवार को जिले में 10 ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खून के नमूने संग्रहीत किए, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित हुए लोगों में सर्वाधिक वे लोग ही शामिल रहे, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी। अब संक्रमण कम हो गया है तो शासन ने सीरो सर्विलांस के माध्यम से लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच कराने की कवायद शुरू की है। इसके तहत जिले में भी काम शुक्रवार से शुरू हो गया। जिले में सीरो सर्विलांस के लिए कुल 28 ग्रामीण व तीन शहरी क्षेत्रों को चुना गया है। शनिवार को 10 ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और रेंडम आधार पर प्रत्येक गांव के 24 लोगों को चिन्हत कर उनके ब्लड का सैंपल लिया। जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जांच के माध्यम से ज्ञात होगा कि गांव के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसी है और फिर उसकी आधार पर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय संबंधित क्षेत्र में सरकार करेगी। सीरो सर्विलंस के लिए प्रत्येक गांव में चार सदस्यी टीम भेजी जा रही है। टीम में एक डॉक्टर, एक एलटी, एक एएनएम व एक आशा शामिल हैं। गांव में पहुंच कर टीम पूरे गांव को चार भाग में बांट कर प्रत्येक हिस्से से दो महिला, दो पुरूष व दो बच्चों के रक्त के नमूने ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed