फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now high school and intermediate examination centers will be decided by February 10

अब 10 फरवरी तक तय होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र

Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now high school and intermediate examination centers will be decided by February 10
आजमगढ़। यूपी बोर्ड 2021-22 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र के निर्धारण अब 10 फरवरी तक केंद्र का निर्धारण होगा। अभी तक आखिरी तारीख 24 जनवरी थी। जिला समिति द्वारा ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों की त्रुटियां, विसंगति आदि के निराकरण के बाद केंद्रों को दो फरवरी तक अपलोड करेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्तर के स्कूलों के 2022 के कैलेंडर में बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं होंगी। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल के आसपास शुरू हो सकती हैं। योजना है कि 16 से 18 दिनों में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं करा ली जाएंगी। वहीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं जनवरी में होंगी। यूपी बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाएं पिछले सत्र से ही अनिवार्य की गई हैं। इससे पहले स्कूल अपने स्तर से इसे कराते थे। लेकिन इस बार हर लिखित परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा के नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed