{"_id":"614646528ebc3ef2c509641d","slug":"now-bahubali-mla-mukhtar-ansari-gang-case-will-hearing-in-mp-mla-court-azamgarh-police-prepare-chargesheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः अब एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी मुख्तार अंसारी गैंग की सुनवाई, चार्जशीट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः अब एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी मुख्तार अंसारी गैंग की सुनवाई, चार्जशीट तैयार
Sun, 19 Sep 2021 01:36 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Sep 2021 01:36 AM IST
सार
आजमगढ़ पुलिस मुख्तार अंसारी की नकेल कसने में जुटी हुई है। उसके खिलाफ तरवा थाने में दर्ज गैंगस्टर मामले की सुनवाई अब एमपी एमएलए कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और साथियों के खिलाफ आजमगढ़ के तरवा थाने में दर्ज गैंगस्टर मामले की सुनवाई अब एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। आजमगढ़ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। सोमवार को उसे जिले के गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद आगे की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होगी।
विज्ञापन
मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ आजमगढ़ के गैंगस्टर कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है। मुख्तार अंसारी कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हो चुका है। गैंगस्टर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ चल रहे मुकदमों की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होने लगेगी। एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग-2 का मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को बताया- किस तरह होता है पूरा खेल
विज्ञापन
मुख्तार पर नकेल कसने में जुटी पुलिस
आजमगढ़ पुलिस मुख्तार की नकेल कसने में भी जुटी हुई है। गैंगस्टर के मुकदमे में मुख्तार के अलावा राजेंद्र पासी, राजन पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, श्याम बाबू पासी, अभिषेक मिश्रा, छोटा पंकज यादव, उमेश सिंह, अनुज कन्नौजिया शामिल है। अनुज को छोड़ अन्य सभी जेल की सलाखों के पीछे है। अनुज अभी फरार है। उसके खिलाफ हाल में ही कुर्की की कार्यवाही हुई है।
वहीं उसके पोखर पर बने मकान को ध्वस्त करने के लिए जिला अधिकारी मऊ को पत्र भी लिखा गया है। इतना ही नहीं जनपद पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम लखनऊ में स्थित एक भूखंड को भी चिन्हित किया है। जिसके जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी लखनऊ को एसपी आजमगढ़ ने पत्र भेजा है।