फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now ADA will approve the map in 15 days instead of 30

अब एडीए 30 की बजाए 15 दिन में स्वीकृत करेगा मानचित्र

Fri, 24 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Now ADA will approve the map in 15 days instead of 30
आजमगढ़। अपना भवन बनाने के लिए मानचित्र की स्वीकृति के लिए लोगों को महीनों तक एडीए कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। जिसे देखते हुए अब मानचित्र स्वीकृत करने के लिए अधिकारियों की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। पहले यह समय सीमा 30 दिन निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। एडीए क्षेत्र में मकान बनाने के लिए लोगों को एडीए से सबसे पहले मानचित्र स्वीकृत कराना होता है। पहले यह मैनुअली तरीके से हो जाता था। लेकिन अब मानचित्र को आनलाइन स्वीकृत किया जाता है। मानचित्र आनलाइन होने के बाद पहले 30 दिन के अंदर उसे स्वीकृत या अस्वीकृत करना होता था। लेकिन अब शासन स्तर से इसकी समय सीमा को घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। 15 दिन के अंदर मानचित्र को स्वीकृत या अस्वीकृत करना अनिवार्य है। इस पर रिपोर्ट लगाने वाले हर अधिकारी के लिए समय का निर्धारण किया गया है। कोई भी अधिकारी निर्धारित समय से अधिक समय तक मानचित्र स्वीकृत के लिए आवेदन को अपने पास नहीं रोक सकता है। शासन की ओर से जेई को तीन दिन, एई को चार दिन और सचिव को तीन दिन और वीसी या डीएम को इस पर स्वीकृति देने के लिए पांच दिन का समय निर्धारित किया गया है। इस समय सीमा में ही उसे मानचित्र पर निर्णय देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed