Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to 356 schools for not making data online

Azamgarh News: डाटा ऑनलाइन न करने वाले 356 विद्यालयों को नोटिस, नहीं मानने पर की जाएगी ये कार्रवाई

Thu, 18 May 2023 07:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 07:06 AM IST
सार

उक्त विद्यालयों को यू-डायस प्लस 2022-23 के अंतर्गत स्टूडेंट प्रोफाइल की प्रगति की समीक्षा हुई। जिसमें पाया गया कि जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा अभी तक फीडिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Notice to 356 schools for not making data online
यूपी का स्कूल (प्रतीकात्मक)

विस्तार

समय सीमा के अंदर छात्रों का विवरण यू डायस प्लस पर ऑनलाइन न करने वाले जिले के 356 मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय में छात्रों का विवरण यू डायस प्लस पर अपलोड नहीं किया गया तो ऑनलाइन विद्यालयों की यू डायस प्लस कोड बंद करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। जिले में बेसिक से कुल 1965 विद्यालयों को मान्यता प्राप्त है।

विज्ञापन


उक्त विद्यालयों को यू-डायस प्लस 2022-23 के अंतर्गत स्टूडेंट प्रोफाइल की प्रगति की समीक्षा हुई। जिसमें पाया गया कि जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा अभी तक फीडिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्य की समीक्षा की गई तो बताया गया कि अभी तक स्टूडेंट की प्रोफाइल की फीडिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि 18 मई तक हर हाल में डाटा फीडिंग का कार्य करा लिया जाए। यदि किसी भी प्रबंधक व प्रधानाध्यापक द्वारा अपने विद्यालय का यू-डायस डाटा निर्धारित तिथि तक पूर्ण नहीं किया जाएगा तो उक्त विद्यालय को बंद मानते हुए यू-डायस कोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed