फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to 34 schools for not making data online

Azamgarh News: डाटा ऑनलाइन न करने वाले 34 विद्यालयों को नोटिस

Tue, 16 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notice to 34 schools for not making data online
समय सीमा के अंदर छात्रों का विवरण यू डायस प्लस पर ऑनलाइन न करने वाले अजमतगढ़ ब्लॉक में संचालित 34 मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। छह विद्यालयों की यू डायस प्लस कोड बंद करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। प्रदेश सरकार ने एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली के तहत निर्देश जारी किया है कि कक्षा एक से लेकर 12 तक अध्ययन करने वाले छात्रों का विवरण यू डायस प्लस पर 30 अप्रैल तक ऑनलाइन किया जाय। बाद में यह समय सीमा 10 मई तक बढ़ा दी गई। बावजूद इसके तमाम विद्यालयों में डाटा ऑनलाइन नहीं किया जा सका। अजमतगढ़ ब्लॉक के चार मदरसों सहित 34 मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने अभी तक यू डायस प्लस पर छात्रों और कार्य की डाटा फीडिंग का काम अब तक शुरू भी नहीं किया। मदरसा अशरफिया मोहम्मदिया अतरकच्छा, मदरसा दारुल उलूम बरडीहा, मदरसा इस्लामिया खालिसपुर,मदरसा मुस्लिम खलिसपुर, सेंट जेवियर स्कूल मेहनाजपुर, स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़, सत्य सेवा इंटर कॉलेज मालटारी, शिवाजी इंटर कॉलेज छपरा, जय किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा सहित 34 विद्यालयों को सोमवार को नोटिस जारी की गई। बीईओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि बार-बार विद्यालयों को सूचना देने के बाद भी फीडिंग का काम शुरू तक नहीं किया गया है। ऐसे में 34 विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। छह विद्यालयों का यू डायस कोड बंद करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी विद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल यू डायस प्लस पर छात्रों का विवरण अपलोड करें अन्यथा मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बीईओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि बार-बार विद्यालयों को सूचना देने के बाद भी फीडिंग का काम शुरू तक नहीं किया गया है। ऐसे में 34 विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। छह विद्यालयों का यू डायस कोड बंद करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी विद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल यू डायस प्लस पर छात्रों का विवरण अपलोड करें अन्यथा मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed