{"_id":"6636887f83557cdb620e6bc9","slug":"notice-to-26-center-in-charges-who-are-not-interested-in-purchasing-wheat-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-114960-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गेहूं खरीद में रुचि न लेने वाले 26 केंद्र प्रभारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गेहूं खरीद में रुचि न लेने वाले 26 केंद्र प्रभारियों को नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़ मंडल के मऊ को छोड़ दिया जाय तो बलिया और आजमगढ़ जनपद में गेहूं खरीद की स्थिति बेहद खराब है। गेहूं खरीद में रुचि न लेने वाले 26 क्रय केंद्र प्रभारियों को संभागीय खाद्य नियंत्रक ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
गेहूं खरीद के लिए आजमगढ़ में 81, मऊ में 61 और बलिया में 71 क्रय केंद्र एक मार्च से खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग, मंडी समिति, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम व एनसीसीएफ के क्रय केंद्र शामिल हैं। शासन की तरफ मंडल को इस बार 2.68 लाख एमटी खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसमें आजमगढ़ को 94700 एमटी, मऊ को 46700 एमटी और बलिया को 126600 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य है। इसको पूरा करने के लिए हर क्रय एजेंसियों को साप्ताहिक लक्ष्य आवंटित किया गया है, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा खरीद में रुचि न लिए जाने से खरीद की स्थिति शुरू से ही खराब रही।
गेहूं बेचने के लिए तो 20775 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, पर शुक्रवार के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो मंडल में 6892 किसानों से 13.1 फीसदी ही खरीद हो पाई है। यानी मंडल की कुल खरीद 34861 एमटी है। इसमें मऊ में 25.30, आजमगढ़ में 13.04 और बलिया में सबसे कम 8.45 फीसदी ही गेहूं खरीदा गया है। अगर क्रय एजेंसियां हर सप्ताह अपना लक्ष्य पूरा करती तो खरीद की स्थिति इतनी चिंता जनक नहीं होती। खरीद में रुचि न लेने पर संभागीय खाद्य नियंत्रक ने आजमगढ़ के 12 और बलिया जनपद के 14 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इससे विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।