फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to managers and principals of 58 schools in fake appointment case

नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में आजमगढ़ के 58 विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

Fri, 26 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to managers and principals of 58 schools in fake appointment case
आजमगढ़। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ राय की ओर से पूर्व में हुई नियुक्ति की गड़बड़ी के मामले में सभी 58 विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। जिसमें उनसे कहा गया है कि आखिर किस तरह से त्रुटिपूर्ण नियुक्ति उनके द्वारा की गई है उसका एक सप्ताह में उत्तर दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा प्रबंधकीय विवाद का फायदा उठाते हुए कमेटी को भंग कर कंट्रोलर नियुक्त किया गया। फिर उस विद्यालय में रिक्त पदों पर नियमों के वितरीत नियुक्ति कर दी। किसी ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से कर दी। मंडलायुक्त ने कमेटी गठित कर उक्त मामले की जांच कराई। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर मंडलायुक्त ने नियुक्ति को निरस्त करने और बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के निलंबन की शासन से संस्तुति कर दी। शासन ने इस मामले बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को निलंबित करते हुए लखनऊ कार्यालय से संबद्घ कर दिया। सभी प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। साथ ही कार्यालय के लिपिक को भी निलंबित करने का निर्देश दिया। इन सबके बीच अभी तक नियुक्त हुए अध्यापकों के ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसी बीच शुक्रवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमर नाथ राय ने जिन 58 विद्यालयों में 85 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। उन विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई से पहले उनसे एक सप्ताह में जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि आखिर कारण से उनके द्वारा त्रुटिपूर्ण नियुक्तियां की गई। अगर एक सप्ताह में उनके द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमरनाथ राय, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed