फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notbandi grew just Duswarian

नोटबंदी से सिर्फ दुश्वारियां बढ़ीं

Thu, 23 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notbandi grew just Duswarian
अतुल अंजान
प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से आतंकवाद पर तो अंकुश नहीं लगा लेकिन देश की जनता को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। 50 दिन में हालात सामान्य होने की बात कही गई थी लेकिन आज भी लोग रुपये निकालने के लिए बैंकों पर कतार लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री दो करोड़ लोगों को तो वित्तमंत्री महज ढाई लाख लोगों को रोजगार देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह कैसी सरकार है जिसके मुखिया और व्यवस्थापक के अलग अलग बोल हैं। ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने बुधवार को अहरौला ब्लाक के लंगड़गंज बाजार में आयोजित सभा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा, क्या नोटबंदी से आतंकवाद रुका, क्या सीमाएं सुरक्षित हुईं, क्या जाटों को आरक्षण मिला, नहीं। कहा कि प्रधानमंत्री की काशी में उनकी नीतियों के चलते सौ दिन तक कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। कहा कि अभी तक लोग पुलिस के हाथों लोग मारे जाते थे, अब मिलिट्री के जरिये मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार है वहां किसानों के कर्जे माफ हुए हैं क्या, तो उत्तरप्रदेश में कर्जे माफ कैसे करेंगे। भाजपा के गृह मंत्री राजनाथ सिंह दीन, हीन, विचाराधीन मोदी सरकार के मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मायावती तो स्वामी प्रसाद मौर्य को नही संभाल पाई जिन्होंने 22 वर्षों तक पार्टी में काम किया तो वह प्रदेश क्या संभालेंगी। कार्यक्रम को पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोकीनाथ ने भी संबोधित किया। मौके पर रामनरायण सिंह, इम्तियाज बेग, जवाहर, रामाज्ञा, हरिसोनकर, बलजोर आदि मौजूद थे।


अंबारी संवाददाता के मुताबिक फुलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के गनवारा बाजार में भाकपा प्रत्याशी रामाज्ञा यादव के समर्थन में आयोजित सभा में अतुल अंजान ने कहा कि भाकपा किसानों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस, सपा पर भी निशाना साधा। अध्यक्षता रामहरख राम एवं संचालन का खरपत्तू राम ने किया। मौके पर राम आज्ञा यादव,  इम्तियाज बेग,  गुफरान,  डा. तारिक शेख, रामनेत यादव, दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed