फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not only the jewelry worth five lakhs, the thieves ran away with freezing butter

पांच लाख के गहने ही नहीं फ्रीज से मक्खन भी ले भागे चोर

Wed, 04 Mar 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Not only the jewelry worth five lakhs, the thieves ran away with freezing butter
पवई। थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार निवासी दो लोगों के घर में छत के रास्ते भीतर घुसे चोर 35 हजार रुपये नगद और पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक के गहने और कीमती सामान चुरा लिया। चोर एक व्यक्ति के घर से फ्रीज में रखा दो किलो मक्खन भी चुरा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित अभिलाषा सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह पवई थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार में मकान बनाकर परिवार के साथ रहती है। अभिलाषा के ससुर लालधर सिंह की तबियत खराब है। वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां पर उनके पति इलाज करा रहे हैं। अभिलाषा घर पर अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। मंगलवार की रात भोजन के बाद परिवार के लोग सो गए। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान के पीछे मौजूद पेड़ के सहारे छत के रास्ते घर में घुस गए। अंदर रखी गई अटैची तोड़कर 15 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। चोर अभिलाषा के घर फ्रीज में रखा दो किलो मक्खन भी चुरा ले गए। इनके घर से सटा हुआ मोहम्मद मुन्ना का मकान है। चोर उसके घर में घुसे और कमरे में रखा गया 20 हजार रुपये नगद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जगने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई, तो लोग चोरी गए सामान की तलाश करने लगे। इस दौरान घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर टूटे हाल में अटैची और बक्सा फेंका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed