फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not only humans but nature is also happy with Bhagwat discussion: Prem Bhushan

भागवत चर्चा से केवल मनुष्य ही नहीं प्रकृति भी आनंदित : प्रेमभूषण

Thu, 12 Mar 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Not only humans but nature is also happy with Bhagwat discussion: Prem Bhushan
हरसिंहपुर के प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम पर श्री राम कथा में कथा का वाचन करते प्रेम भूषण महा
- हरसिंहपुर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम मंदिर में श्रीराम कथा में बोले कथा व्यास
विज्ञापन

सगड़ी। हरसिंहपुर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम मंदिर में श्रीराम कथा एवं ज्ञान यज्ञ में बुधवार को कथा व्यास प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि जहां भगवत चर्चा होती है वहां केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि प्रकृति भी आनंदित हो जाती है। आनंद प्राप्त करने के लिए मनुष्य को स्वयं प्रयास करना पड़ता है, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति आनंदित नहीं कर सकता।

महाराज ने आगे कहा कि मनुष्य के जीवन में उत्सव के अनेक अवसर आते हैं। जो व्यक्ति हर अवसर को उत्साह के साथ मनाता है वही सच्चे आनंद की अनुभूति करता है। आनंद की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए हिंदी साहित्य में आनंद का कोई विलोम शब्द नहीं मिलता। आनंद वह स्थिति है जब जीव शारीरिक बंधनों से ऊपर उठकर अत्यंत सुखद अवस्था का अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि आनंद प्राप्त करने के लिए किसी विशेष परिस्थिति की आवश्यकता नहीं होती। एक ही परिस्थिति में कोई व्यक्ति दुखी रहता है तो कोई उसी में आनंद की अनुभूति कर लेता है। सुख मन की स्थिति है जबकि आनंद हृदय की स्थिति है। यह दोनों किसी दूसरे से नहीं मिलते बल्कि इन्हें स्वयं प्राप्त करना पड़ता है। विषयों में आसक्त व्यक्ति को विषयों में आनंद मिलता है, जबकि भजन में लीन रहने वाले को भजन में आनंद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed