{"_id":"67c74c6fc70796fe8101ef74","slug":"not-even-a-drop-of-liquor-was-sold-yet-the-excise-department-earned-40-crores-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128343-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शराब की एक बूंद भी नहीं बेची, फिर भी आबकारी विभाग ने कमाए 40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शराब की एक बूंद भी नहीं बेची, फिर भी आबकारी विभाग ने कमाए 40 करोड़
विज्ञापन
आजमगढ़ । नई आबकारी नीति ने विभाग की झोली भर दी है। शराब की एक भी बूंद बेचे बिना आबकारी विभाग ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले ही करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विभाग को यह कमाई देसी-विदेशी शराब, बियर, भांग और मॉडल शाॅप की 480 दुकानों के आवंटन के लिए 7940 आवेदकों द्वारा जमा की गई प्रोसेसिंग फीस से हुई है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब की दुकानोंं के आवंटन के लिए शासन ने नई आबकारी नीति लागू की है। इसमें अंग्रेजी शराब और बियर को समाहित करते हुए कंपोजिट दुकान कर दी गई है। प्रत्येक दुकान का आवंटन ई-लॉटरी से किया जाएगा। एक व्यक्ति के नाम दो से अधिक मदिरा की दुकान आवंटित नहीं होगी।
लॉटरी नहीं निकलने पर आवेदक की ओर से जमा की गई प्रोसेसिंग फीस सरकारी खजाने की हो जाएगी। जिले में 165 कंपोजिट, देसी मदिरा की 303, भांग की 10 दुकान व दो मॉडल शॉप के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि तक कंपोजिट के लिए 3774, देसी मदिरा के लिए 4111, भांग के लिए 17 और मॉडल शॉप के लिए 38 लोगों ने आवेदन किया है। अब छह मार्च को ई-लॉटरी निकाली जाएगी। इससे करीब 40 करोड़ रुपये सरकार को प्रोसेसिंग फीस से हुई है।
विज्ञापन
ई-लॉटरी स्थल पर केवल आवेदक कर सकेंगे प्रवेश : छह मार्च को दोपहर 12 बजे हरिऔध कला केंद्र में ई-लॉटरी की प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति के समक्ष होगी।
ई-लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराए जाने के लिए नवीन कुमार, जीएस सचिव सिंचाई को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसे लेकर मंगलवार को अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के समस्त डीएम व एसपी के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि ई-लॉटरी स्थल के परिसर में केवल आवेदकों को ही प्रवेश दिया जाए। पोर्टल से जारी किया गया फोटोयुक्त पंजीकरण स्लिप पहचान के लिए मान्य होगा।
प्रत्येक की तलाशी ली जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति शस्त्र या असलहा लेकर ई-लॉटरी परिसर में प्रवेश न करें। संवाद