{"_id":"5e5fe7bf8ebc3eeb55550757","slug":"not-afraid-district-hospital-and-medical-college-is-ready-azamgarh-news-vns514284277","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरे नहीं, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरे नहीं, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है तैयार
विज्ञापन
चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में बनाए गए कोरोना आइसोलेसन वार्ड का निरीक्षण करते प्राचार्य डा. आरपी श?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना वायरस के मरीज देश में भी मिलते ही जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य महकमा के साथ ही जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। डॉक्टरों व अन्य कर्मियों को भी सतर्क करने के साथ ही जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना वार्ड स्थापित कर वहां डॉक्टरों व अन्य कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। जिला प्रशासन भी लोगों को जागरूक करने और बचाव के तरीके आदि बताने के लिए रणनीति तय करने में जुट गया है।
कोरोना वायरस चाइना से होता हुआ अब देश में भी दस्तक दे चुका है। दिल्ली से नोएडा, आगरा, लखनऊ तक संदिग्ध मिलते ही हड़कंप मच गया है। हर तरफ अब कोरोना को लेकर दहशत का माहौल कायम हो गया है तो वहीं जिले में भी कोरोना डर लोगों को सताने लगा है। वहीं स्वास्थ्य महकमा व जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। फिलहाल जिले में कोई संदिग्ध तो नहीं मिला है लेकिन सतर्कता बरती जानी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में एक अलग वार्ड स्थापित कर दिया गया है। जिसमें पांच बेड आरक्षित रखे गये है। एसआईसी डॉ. एकेजी सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही डॉक्टरों व स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। डॉ. मुकेश जायसवाल को इस वार्ड का इंचार्ज बनाया गया है तो वहीं पैथलाजिस्ट के रुप में डॉ. अजहर को तैनात किया गया है। इसके अलावा ईएमओ के रुप में डॉ. एके शाह, एंथेटिक्स के रुप में डॉ. एजे उस्मानी की तैनाती की गई है। इसके अलावा पांच अन्य फीजिशियन डॉ. राजनाथ, डॉ. आरके कुशवाहा, डॉ. विमलेश, डॉ. आरआर श्रीवास्तव व डॉ. एलजे यादव को भी अलर्ट पर भी रखा गया है। वार्ड में राधिका देवी, मीरा व संतोष कुमार को बतौर सिस्टर व वार्ड ब्वाय तैनात किया गया है।
पूर्व में दो मरीज अस्पताल पर आये थे, जिनके ब्लड का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। अब तक कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। लेकिन सतर्कता की दृष्टि से हम पूरी तरह से अलर्ट पर है। सारी तैयारियां पूर्ण है। अलग वार्ड स्थापित करने के साथ ही डॉक्टरों की भी तैनाती कर दी गई है। वहीं एक 108 एंबुलेंस भी इस वार्ड के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
डॉ. एसकेजी सिंह, एसआईसी, मंडलीय जिला अस्पताल।
मेडिकल कालेज पर अलर्ट पर, छह बेड रिजर्व
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मेडिकल कालेज प्रशासन भी अलर्ट पर है। छह बेड का अलग वार्ड बनाया गया है तो वहीं चार बेड सुरक्षित रखे गये है। डॉ. दीपक पांडेय को इस वार्ड का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा आठ से दस अन्य डॉक्टरों व कर्मचारियों की तैनाती इस वार्ड में की गई है। जांच से लेकर डॉक्टरों व कर्मियों के गाउन आदि की व्यवस्था उपलब्ध है।
शासन के निर्देश पर अलर्ट पर जिला प्रशासन
आजमगढ़। कोरोना वायरस को लेकर शासन की सक्रियता के बाद जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिले के समस्त प्राइवेट अस्पतालो, डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का आकड़ा एकत्र कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की सूची भी बनवायी जा रही है। उन अस्पतालों की अलग से सूची बनायी जा रही है। जिन अस्पतालों में वेंटीलेटर की सुविधा है, उसकी सूची अलग से बनाने का निर्देश है। प्राइवेट अस्पतालों में बेडों व स्ट्रेचरों की संख्या का डाटा भी एकत्र किया जा रहा है। इसके साथ ही शहरी इलाके से दूरी पर स्थित ऐसी बिल्डिंग भी चिन्हित करायी जा रही है, जिसे जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन के लिए प्रयोग किया जा सके। रेलवे व सेना के अस्पतालों, डॉक्टरों का भी डाटा एकत्र कराया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोरोनाआइसोलेसन वार्ड में मशीन को चेक करते स्वस्थ्य कर्मी।- फोटो : AZAMGARH