{"_id":"5ef4d3358ebc3e42de778922","slug":"no-travel-histoty-found-entire-family-getting-infected-azamgarh-news-vns532226130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली कोई ट्रैवेल हिस्ट्री, पूरा परिवार मिल रहा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली कोई ट्रैवेल हिस्ट्री, पूरा परिवार मिल रहा संक्रमित
विज्ञापन
आजमगढ़। अनलॉक-1 शुरू होने के बाद से ही सड़कों पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना काम के भी सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ने से लोगों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुकानों को पटरी वार खोलना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। नतीजा ये हो रहा है कि बिना ट्रैवेल हिस्ट्री के भी लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सिधारी और नरौली में संक्रमित मिले नौ लोग इसके उदाहरण हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। अनलॉक-1 में शासन की ओर से दी गई ढील का नाजायज फायदा उठाना भी शुरू कर दिया गया है। नतीजा ये हो रहा है कि बाजारों में बेतहाशा भीड़ हो रही है। यहां तक कि जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो रही है। शासन की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई नियम जारी किए गए हैं, लेकिन इसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने से अब कोरोना संक्रमण की चपेट में ऐसे लोग आने लगे हैं जिनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिल रही है। मसलन उन्हों ने किसी देश, प्रदेश या दूसरों जनपदों की यात्री भी नहीं की है, लेकिन कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
शहर के जाफरपुर में कोरोना संक्रमित मिले शिक्षक दंपति की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली थी। दोनों ही संक्रमित पाए गए थे। हालांकि इलाज के बाद दोनों ठीक हो चुके हैं। बुधवार शाम को सिधारी में संक्रमित मिले मेडिकल स्टोर संचालक की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली थी। नरौली में कोरोना से फल व्यवसायी की मौत हो चुकी है। उसके परिवार के दो अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। सिधारी के हजारी बाग में अधिवक्ता के परिवार में चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इन लोगों की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। उक्त लोगों को जनपद में ही किसी न किसी से संक्रमण हुआ है। कैैसे हुआ इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन किसी न किसी स्तर पर लापरवाही जरूर हुई है।
विज्ञापन
जाहिर सी बात ये संक्रमण बाहर भीड़ में किसी के संपर्क में आने या असावधानी से ही हुआ है। ऐसी स्थिति में सभी को सचेत रहने की आवश्कता है। आपकी जरा सी भी लापरवाही इस गंभीर वायरस के चपटे में ला सकती है। ऐसे में परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अनलॉक शुरू होने से सड़कों पर लोग एकदम अनियंत्रित तरीके से निकल रहे हैं। भीड़ में जाने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मेरी नागरिकों से अपील है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। गाइडलाइंस का पालन करें। अपने आपको स्वच्छ रखें। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ