फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No repair of damaged hand pumps

Azamgarh News: खराब प़ड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं

Sat, 18 May 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
No repair of damaged hand pumps
आजमगढ़। जनपद में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी अपने चरम पर है। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नगर क्षेत्र में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। यहां तक कि सरकारी कार्यालयों के अगल-बगल लगे हैंडपंपों की हालत भी खस्ता है। जबकि गर्मी शुरू होने से पहले इन हैंडपंपों की मरम्मत हो जानी चाहिए थी। पूछने पर नगरपालिका द्वारा सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है।
विज्ञापन


गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। न तो दिन में चैन मिल रहा है और ना ही रात में आराम। ऊपर बिजली की बार-बार कटौती गर्मी के इस मौसम में लोगों की मुसीबत को बढ़ा रही है। मौसम विभाग द्वारा जनपद में तीन दिन तक हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी का आलम यह है कि दिन में बदली तो छाई थी इसके बाद भी तापमान में कोई कमी नजर नहीं आई। बाहर निकलने पर बार-बार लोगों के हलक सूख जा रहे थे। ऐसे में उन्हें पानी की तलाश थी लेकिन नगर क्षेत्र में लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा इस बारे पूछे जाने पर बार-बार जल्द से जल्द इनकी मरम्मत कराने की बात कही जाती है लेकिन अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। जबकि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही इन हैंडपंपों की मरम्मत हो जानी चाहिए थी। चाहे कलेक्ट्रेट क्षेत्र हो या फिर विकास भवन या फिर नेहरू हाल या फिर निर्वाचन कार्यालय हर जगह लगे हैंडपंपों की हालत एक जैसी है। इस संबंध में नगरपालिका के प्रभारी ईओ रोहित यादव का कहना है कि अब तक इन हैंडपंपों की मरम्मत क्यों नहीं हो सकी। मैं इसके बारे में पता करता हूं और जल्द से जल्द इनकी मरम्मत कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed