फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No objection certificates of 16 educational institutions found fake

Azamgarh News: 16 शिक्षण संस्थानों के अनापत्ति प्रमाण पत्र फर्जी मिले

Mon, 29 Jul 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
No objection certificates of 16 educational institutions found fake
आजमगढ़। उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर ने जिला अग्निशमन अधिकारी को पत्र भेजकर 16 शिक्षण संस्थानों के अनापत्ति प्रमाण की जांचकर रिपोर्ट मांगी थी। अग्निशमन विभाग की जांच में इन 16 महाविद्यालयों के अभिलेखों में लगे अनापत्ति प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन


जनपद में कुल 290 महाविद्यालयों का संचालन होता है। मान्यता लेने से पहले संचालकों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के महाविद्यालय को मान्यता नहीं दी जा सकती है। उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य ने 16 महाविद्यालयों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के सत्यापन का निर्देश अग्निशमन विभाग को दिया था। जांच में सामने आया कि अग्निशमन विभाग ने इन महाविद्यालयों को अनापत्ति प्रमाण जारी ही नहीं किया था। जो प्रमाण पत्र इन लोगों ने लगाए हैं, वे फर्जी और कूटरचित हैं। इस रिपोर्ट को अग्निशमन विभाग ने उप शिक्षा निदेशक के साथ ही डीएम और एसपी को भी भेज दिया है।
विज्ञापन


00

इन महाविद्यालयों के प्रमाण पत्र मिले फर्जी और कूटरचित
- श्री बद्री प्रसाद महाविद्यालय, आरिफपुर, मंडनपुर।
- श्रीमती कैलाशी देवी शिक्षण प्रशिक्षण बीटीसी काॅलेज रघुपुर।

- मुन्नी देवी महिला महाविद्यालय गोपालपुर सरदहा।

- श्रीमती शकुंतला देवी दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव महाविद्यालय चक लतीफ माहुल।

- शिवशंकर सिंह महाविद्यालय, कनैला करनहत।

- श्री नन्हू यादव शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, भगवानपुर मेंहनगर।

- माता लीलावती चंद्र देवी मोहित पहलवान महाविद्यालय खजुरा मेंहनगर।

- यशोदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन भगवानपुर मेंहनगर।

- शेखर सोशल महिला महाविद्यालय एण्ड एजुकेशनल फॉउंडेशन सम्मोपुर सिधारी।

- श्री बृजनाथ मेमोरियल स्कूल ऑफ टीचर ट्रेनिंग असोना सठियांव।

- मां मुराती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर सदर।

- प्रियंका महाविद्यालय नरफोरा बूढ़नपुर।

- गौतम बुद्ध पंचशील महाविद्यालय भेदौरा, बुढ़नपुर।

- सरस्वती महिला महाविद्यालय गजेंदर पट्टी बूढ़नपुर।

- संजय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान उदियावां, लालगंज।

- पंडित त्रिपुरारी मिश्रा आदर्श महाविद्यालय रोहुवां मुस्तफाबाद।
00
उप शिक्षा निदेशक की ओर से इन महाविद्यालयों के अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच के लिए हमें पत्र मिला था। जांच में पाया कि इन लोगों ने अग्निशमन विभाग से प्रमाण पत्र नहीं लिया था। इसकी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
00
परीक्षा नियामक के निर्देश पर महाविद्यालयों के अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच कराई गई। 16 महाविद्यालयों के अनापत्ति प्रमाण पत्र में गड़बड़ी मिली है। इसकी रिपोर्ट परीक्षा नियामक को भेजने के साथ ही सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी अगर इनके द्वारा अनापत्ति प्रमाण नहीं लिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- अमरनाथ राय, डायट प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed