{"_id":"66a693fa5c03f161430f8f84","slug":"no-interest-in-crop-insurance-only-9300-got-insurance-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-118605-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फसल बीमा में रुचि नहीं, 9300 ने ही कराया बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फसल बीमा में रुचि नहीं, 9300 ने ही कराया बीमा
विज्ञापन
आजमगढ़। फसलों के नुकसान पर मिलने वाले क्षतिपूर्ति के लिए कराए जाने वाले फसल बीमा में किसान रुचि नहीं ले रहे हैं। 27 जुलाई तक जिले में 9300 किसानों ही फसल बीमा कराया है। जबकि पिछले खरीफ सीजन में कुल 14752 किसानों ने धान की फसल का बीमा कराया था। 31 जुलाई बीमा कराने की अंतिम तिथि है। जिले में छह लाख से अधिक किसान हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ और रबी सीजन में कृषि विभाग और बीमा कंपनी की ओर से फसल का बीमा कराया जाता है। जिन किसानों को दैवीय आपदा के कारण फसल का नुकसान होता है या फिर कम उत्पादन होता है, उन्हें बीमा कंपनी मुआवजा देती है। जिले में मुख्य रूप से किसान धान और गेहूं की खेती करते हैं और इन्हीं दोनों फसलों का बीमा कराते हैं। वर्तमान समय में खरीफ सीजन के धान की फसल का बीमा कराया जा रहा है। एक हेक्टेयर पर 1482 रुपये जमा कर फसल का बीमा कराया जा सकता है। लेकिन किसान फसल बीमा कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। 27 जुलाई तक 9300 किसानों ने बीमा कराया है। जबकि पिछले खरीफ सीजन में कुल 14752 किसानों ने धान की फसल का बीमा कराया था। इस बार बीमा कराने वाले किसानों की संख्या काफी कम है। 31 जुलाई बीमा कराने की अंतिम तिथि है। ऐसे में तीन दिनों में पिछली बार की तुलना में फसल बीमा हो पाना मुश्किल लग रहा है। हालांकि कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
फसल बीमा चल रहा है। पोर्टल पर 9300 किसानों का डाटा अपलोड हुआ है लेकिन इनकी संख्या ज्यादा है। अभी बहुत से किसानों के नाम पोर्टल पर नहीं चढ़े हैं। फाइनल डाटा 15 अगस्त के बाद ही मिल पाएगा। जिन किसानों को फसल बीमा कराना है, वह 31 जुलाई से पहले करा सकते हैं।
विज्ञापन
- सोहित यादव, जिला समन्वयक फसल बीमा।