फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No Chka had no cry

कोई चहका तो कोई रो पड़ा

Sat, 24 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 24 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
No Chka had no cry
वर्षों से हक की लड़ाई लड़ रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए शनिवार का दिन कुछ खास रहा। जाफरपुर जूनियर हाईस्कूल परिसर में सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


हालांकि पहले दिन नि:शक्त और महिला प्रशिक्षु शिक्षकों को ही नियुक्ति पत्र मिलना था पर इस अवसर का गवाह बनने  के लिए बड़ी संख्या में पुरुष प्रशिक्षु भी परिसर में मौजूद थे।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र मिलने में देरी और पत्र पाने के बाद सपने पूरे होने का उम्मीदों भरा उल्लास हर प्रशिक्षु शिक्षक के चेहरे पर दिख रहा था। छोटे- छोटे समूहों में खड़े होकर बतियाते युवा बाबुओं की लेटलतीफी पर खुन्नस भी जता रहे थे तो आगे का प्लान भी साझा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिन में 10.12 बजे के करीब ज्योंहि पहले प्रशिक्षु शिक्षक अर्चना सिंह की पुकार हुई, वहां खड़े लोगों में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। 10.42 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से पहला नियुक्ति पत्र के बाद बाहर निकलने पर अर्चना  को बधाइयों का तांता लग गया।

फिर तो एक के बाद एक प्रशिक्षुओं को अभिलेखों की जांच कराने और पत्र पाने का सिलसिला शुरू हो गया। नियुक्ति पत्र लेकर बाहर आने वाले महिला और उसके परिवार वालों की खुशियां देखते ही बन रही थी। नियुक्ति पत्र पाकर कई खुशी के मारे रो पड़ रहे थे तो कोई खिलखिलाते हुए जा रहा था। ।


नियुक्ति पत्र का वितरण शनिवार की देर रात तक चलता रहा। परिवार के साथ आई एक महिला आशा, जिसका घर जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर स्थित है, ने कहा कि रात में किसी होटल में रूकना मंजूर है, लेकिन बिना नियुक्ति पत्र लिए नहीं जाऊंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed