फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nizamabad's black party shines in Germany

जर्मनी में चमकी निजामाबाद की ब्लैक पाटरी

Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nizamabad's black party shines in Germany
निजामाबाद में हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा निर्मित ब्लैक पाटरी। - फोटो : AZAMGARH
ओडीओपी योजना के तहत चयनित निजामाबाद की ब्लैक पाटरी ने अब जर्मनी में अपनी चमक को बिखेरा है। जी-7 की बैठक में शामिल होने गए प्रधानमंत्री अपने सहयोगी देशों के प्रधानमंत्री के लिए कुछ न कुछ तोहफा लेकर गए थ। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से तैयार कराई गई निजामाबाद की ब्लैक पाटरी को जापान के प्रधानमंत्री को भेंट किया।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बे में हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी हस्तशिल्प कलाकार मिट्टी को अपने हाथों से कला के रूप में प्रदर्शित कर नई-नई कलाकृति बनाकर ब्लैक पॉटरी की कलाकृति के लिए पूरे विश्व में जाने और पहचाने जाते हैं। ब्लैक पॉटरी कलाकृति के लिए निजामाबाद के हस्तशिल्प कलाकार राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद के तहत निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी को चयनित किया गया है। जिसमें ओडीओपी में निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी का अहम स्थान है। जी-7 समिति की बैठक में शामिल होने गए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ निजामाबाद की ब्लैक पाटरी भी ले गए। जिसे उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री को भेंट गया। 100 ग्राम चांदी से नक्काशी द्वारा बनाई गई निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी पोर्ट को बनाया गया था। इसकी जानकारी निजामाबाद के हस्तशिल्प कलाकार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति को जब हुई तो वह खुशी का इजहार किए। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि बड़ी मशक्कत और मेहनत करके उन्होंने ब्लैक पॉटरी पार्ट डिजाइन कर बनाकर लगभग 100 ग्राम चांदी का वर्क से नक्काशी कर उसे प्रधानमंत्री को बतौर गिफ्ट के रूप में दिया। आज जापानी प्रधानमंत्री के हाथों में उसे देखकर बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed