{"_id":"6a70e2ba653f1725460d8f66","slug":"nitish-boys-category-and-arya-kumari-girls-category-emerged-as-the-divisional-champions-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-154744-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बालक में नीतीश, बालिका में आर्या कुमारी बनी मंडल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बालक में नीतीश, बालिका में आर्या कुमारी बनी मंडल चैंपियन
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रमाण पत्रों के साथ चयनित खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडलीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़, बलिया और मऊ जनपद के करीब 60 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब अलीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रादेशिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-14 बालक वर्ग में नीतीश प्रजापति (आजमगढ़) प्रथम, दिव्य सिंह यादव (बलिया) द्वितीय तथा हर्ष (आजमगढ़) तृतीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में विश्वजीत प्रजापति (आजमगढ़) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुंदरम और सत्यम खरवार (दोनों बलिया) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग में अभिषेक चौहान (आजमगढ़) प्रथम, रवि कुमार (बलिया) द्वितीय और मोहम्मद आतिफ (बलिया) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में आर्या कुमारी (आजमगढ़) प्रथम, प्राची चतुर्वेदी (बलिया) द्वितीय और अंशी मौर्य तृतीय रहीं।
विज्ञापन
अंडर-17 में नेहा कुमारी (बलिया) प्रथम, अन्यया द्वितीय और रूपा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग में श्वेता मौर्या (बलिया) प्रथम, मानसी यादव (बलिया) द्वितीय तथा श्वेता मौर्या (आजमगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ध्रुव चंद्र, तेज बहादुर प्रजापति, दिनेश प्रसाद, पंकज यादव, पवन कुमार आर्य, भूपेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अबरार अहमद खान सहित अनेक शिक्षक एवं खेल अधिकारी उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया।
विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 11 अगस्त को इसी स्टेडियम में आयोजित होने वाली मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-14 बालक वर्ग में शिवम कुमार ने प्रथम, सुमित गौड़ ने द्वितीय और पुलकित प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में युवराज प्रजापति प्रथम, श्रेयांश विश्वकर्मा द्वितीय और राघव विश्वकर्मा तृतीय रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रियांशु प्रजापति ने पहला तथा पियूष सोनकर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में अंडर-14 में अंशिका पाल प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय और सौर्मी सिंह तृतीय रहीं। अंडर-17 वर्ग में संजू यादव ने प्रथम, अर्चना गौड़ ने द्वितीय और सौम्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय सहित सत्येंद्र उपाध्याय, संदीप वर्मा, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, हितेश कुमार, भूपेश कुमार, संजय सिंह और करण श्रीवास्तव ने निर्णायक एवं चयनकर्ता की भूमिका निभाई।