फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nipun Exam: More children appeared than last year

निपुण परीक्षा : पिछले साल से ज्यादा बच्चे हुए शामिल

Sat, 30 Nov 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nipun Exam: More children appeared than last year
निपुण परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह बना हुआ है। यही कारण हैं कि पिछले साल से इस बार बच्चों की संख्या बढ़ गई है। पिछले वर्ष इस परीक्षा में जहां 2,86,735 बच्चों ने परीक्षा दी थीं, वहीं इस बार बच्चों की संख्या लगभग 3,40,000 हो गई है। यानी लगभग 56,000 ज्यादा बच्चे इस बार परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा का रिजल्ट 15 दिनों के अंदर आ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि बच्चों की तार्किक क्षमता परखने के लिए सरकार नेशनल एचीवमेंट टेस्ट (निपुण परीक्षा) कराती है। विगत तीन वर्षों से इस परीक्षा को कराया जा रहा है। 29 नवंबर को कक्षा एक से तीन तक परीक्षा आयोजित हुई। जबकि शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा जिले में कराई गई।
विज्ञापन


00
जिले में कुल 2731 बने हैं सेंटर
निपुण परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 2731 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2706 परिषदीय विद्यालय, 21 कस्तूरबा विद्यालय और चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

108 अधिकारियों को बनाया गया है पर्यवेक्षक
निपुण परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी पूरी नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने 108 अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया है। ताकि कहीं से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत न मिलने पाए।

00

निपुण परीक्षा से पहचाने जाते हैं तीन लक्षण

निपुण परीक्षा से तीन लक्षणों को परखा जाता है। पहला साक्षरता और लेखन कौशल, जिसमें बच्चों को प्रेरित, स्वतंत्र और सक्षम पाठक और लेखक बनाना है। दूसरा तर्क और समस्या समाधान है। जहां बच्चों को संख्या, माप, और आकृतियों के तर्क और समस्या समाधान में निपुण बनाना है। तीसरा उच्च गुणवत्ता शिक्षण सामग्री है। जहां मातृभाषा में उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed