फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine month old child missing in Azamgarh missing person report

Azamgarh: दादी के पास सो रहा था नौ माह का मासूम, आधी रात के बाद गायब हुआ बच्चा; पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 30 May 2024 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 May 2024 03:33 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर पटवध सरैया बाजार में एक नौ माह का बच्चा अचानक गायब हो गयाय़। वह अपनी दादी के साथ सोयो हुआ था, अचानक दादी की नींद खुली तो वह गायब था। उसकी तलाीश के लिए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Nine month old child missing in Azamgarh missing person report
लापता मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर पटवध सरैया बाजार निवासी एक व्यक्ति का नौ माह का पुत्र बुधवार की देर रात संदिग्धावस्था में लापता हो गया। रात में वह अपने दादी के पास सो रहा था। देर रात दो बजे नींद खुलने पर पोते को गायब देख दादी के होश उड़ गए। रात में ही उसकी खोजबीन हुई। पता न चलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मासूम की गुमशुदगी दर्ज कराया।

विज्ञापन


यह है मामला 
चांदपुर पटवध सरैया बाजार निवासी आनंद गुप्ता भीषण गर्मी के चलते बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। बाहर ही उनकी मां व बहन भी सोई थीं। मां व बहन के पास ही आनंद गुप्ता का नौ माह का मासूम पुत्र युग गुप्ता भी सो रहा था। रात लगभग दो बजे आनंद गुप्ता के मां की नींद खुली तो वे अपने पोते को पास सोता नहीं पाया। वे उसे खोजने लगीं। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद युग की कोई जानकारी न होने पर परिजनों के होश ही उड़ गए। आसपास के लोग भी रात में ही मौके पर जुट गए। रात में ही यूपी 112 पर सूचना दी गई। इसके बाद भी परिजन अपने स्तर से बच्चे की तलाश में जुट रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह के मासूम के लापता होने की जानकारी होते ही बिलरियागंज थाना पुलिस भी डॉगस्क्वायड के साथ सुबह पहुंच कर मौका मुआयना किया। आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है। पीड़ित द्वारा घटना के बाबत पुलिस को लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed