फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine injured in vehicle collision

वाहनों की भिड़ंत में नौ घायल

Tue, 29 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास मंगलवार की भोर में घने कोहरे के चलते सड़क के किनारे पहले से खड़ी एक ट्रक से गोरखपुर जा रही रोडवेज की बस टकरा गई। अचानक हुई इस हादसे के कारण पीछे आ रही एक कार भी बस से जा भिड़ी। इस हादसे में बस चालक, सात यात्री और कार चालक समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के समय बस इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही थी जबकि कार सवार विंध्याचल से जगदीशपुर गांव स्थित अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सराय मोहन गांव के पास मंगलवार की भोर में हुए इस हादसे में घायल होने वाले यात्रियों में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी रामरतन यादव (30), जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव निवासी गुलाबचंद (24), शिवम दूबे (18), गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी रुद्रनरायन पांडेय (47), गोरखपुर के सिकरीगंज थाने के दरियत गांव निवासी मनीष ओझा (24) इसी जिले के गगहा थाने के रानीपुर गांव निवासी रेखा पांडेय (47) उसका बेटा धीरेंद्र पांडेय (18) शामिल हैं। ये लोग राप्ती नगर डिपो की बस से इलाहाबाद से गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बस को रुद्रनरायन पांडेय चला रहे थे। बस में इन लोगों के अलावा कुल 27 यात्री बैठे हुए थे। ट्रक से अचानक टकराने के बाद पीछे से आ रही इंडिका कार रोडवेज बस से भिड़ गई। इसमें कार सवार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी आशीष उपाध्याय (48) घायल हो गए। कार में तीन अन्य लोग बैठे थे जिन्हें उन्हें मामूली चोट आई। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास बस चालक को कुछ दिखा नहीं और गाड़ी खड़े ट्रक के पीछे घुस गई, बस के पीछे चल रही कार बस में पीछे से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed