फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Niece dies after coming in contact with high tension wire, aunt admitted

Azamgarh News: हाईटेंशन की तार में चपेट में आने से भतीजी की मौत, बुआ भर्ती

Fri, 29 Mar 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Niece dies after coming in contact with high tension wire, aunt admitted
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव में एक मकान की छत पर टहल रही बुआ और भतीजी पास से गुजरे हाईटेंशन की तार में चपेट में आ गई। परिजन दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। बुआ को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने भतीजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग रो-रोकर बे सुध हो गए।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव निवासी लाल बहादुर यादव के मकान के पास से हाइटेंशन तार गुजरे हैं। बृहस्पतिवार की रात उनकी 50 वर्षीय बहन मालती यादव और 35 वर्षीय भतीजी सोनी यादव छत पर टहल रही थीं। तभी बुआ करंट की चपेट में आ गई। यह देख सोनी यादव उसे बचाने के लिए भागी, जैसे ही उसने बुआ को खींचने की कोशिश की वह भी करेंट की चपेट में आ गई। मालती तार के झटके से छत से नीचे गिर गई, जबकि सोनी तार से चिप गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को घटना की सूचना देकर बिजली काटवाई। करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी बुआ-भतीजी को परिजन अस्पताल ले गए। परिजनों के मुताबिक देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव निवासी लालबहादुर यादव की बहन मालती यादव पत्नी टिल्ठू गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी श्री और सोनी यादव 35 पत्नी शैलेश यादव मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed