फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NIA raid in azamgarh threatened once again police team picked up suspect

एनआईए का छापाः एक बार फिर आजमगढ़ धमकी एनआईए की टीम, एक संदिग्ध को उठाया

Thu, 14 Sep 2023 01:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 01:45 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में गुरुवार को एक बार फिर से एनआईए टीम ने दबिश दी है। कई स्थानों पर छापेमारी कर एक संदिग्ध को उठाने की सूचना है। 10 दिन पहले पूर्वांचल के कई जिलों में एनआईए टीम की छापेमारी हुई थी। 

विज्ञापन
NIA raid in azamgarh threatened once again police team picked up suspect
कार्रवाई के दौरान एनआईए (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में गुरुवार को एक बार फिर से एनआईए टीम ने दबिश दी है। कई स्थानों पर छापेमारी कर एक संदिग्ध को उठाने की सूचना है। इस छापेमारी के दौरान एनआईए के साथ स्थानीय पुलिस की टीम भी रही जहां अधिकारी इस संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एनआईए की टीम को लेकर जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन


करीब 10 दिन पूर्व पूर्वांचल के कई जिलों में एनआईए टीम की छापेमारी हुई थी। अलग-अलग स्थानों से कई लोग दबोचे गए थे। जिले से भी कुछ लोगों को दबोचे जाने की बात सामने आई थी लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। एक बार फिर जिले में एनआईए टीम ने गुरुवार को दस्तक दी है। हालांकि इसकी भी पुष्टि अधिकारी नहीं कर रहे लेकिन सूत्रों की माने तो शहर कोतवाली में एनआईए की टीम को देखा गया है।
विज्ञापन


एनआईए टीम शहर कोतवाली से कहां गई इसकी जानकारी तो नहीं मिल पा रही है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि एनआईए की टीम को कुछ न तो कुछ भनक लगी है जिसे लेकर वह आजमगढ़ जनपद में पहुंची है। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम जिले के किसी भी क्षेत्र में छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई आतंकी घटनाओं में आजमगढ़ का नाम सुर्खियों में आया

दिल्ली के बाटला हाउस कांड की बात की जाए तो सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर का नाम सुर्खियों में आया था। बिलरियागंज, मुबारकपुर के भी कनेक्शन ऐसे मामलों में सामने आए। जिला आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों की पनाहगाह के रूप में माना जाने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed