फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newly elected village heads took oath

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Sat, 19 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Newly elected village heads took oath
सगड़ी तहसील पर शपथ ग्रहण करते नवर्निवाचित ग्राम प्रधान और सदस्य। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने का कार्य शनिवार को पूरा गया। अब गांव की पंचायत विकास का खाका खींचेगी।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक के 34 ग्राम प्रधानों और 411 ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम विकास अधिकारी और सेक्रेटरी द्वारा परिषदीय विद्यालायों और पंचायत भवन में शपथ ग्रहण दिलाया गया। ग्राम पंचायत मिर्जापुर में निर्वाचित ग्राम प्रधान विजय यादव, जमीन मुहम्मदपुर में ग्राम प्रधान जयराम सिंह पटेल, जमीन छीडी़ में ग्राम प्रधान दीपचंद गोंड, एसराय सागर मालटारी में ग्राम प्रधान सोनू सोनकर सहित 34 ग्राम प्रधानों और 411 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया विकास खंड के बेलकुंडा ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी हरिराम यादव ने ग्राम प्रधान रीता वर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य जसवंत, अजय मिश्रा, मुक्तिनाथ, फैजान, अली अहमद, सोमारी, शीला, शबा परवीन, अनीता मिश्रा, रीमादेवी, मनु विश्वकर्मा को शपथ दिलाई। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पवई के प्राथमिक विद्यालय इटकोहिया पर ग्राम पंचायत सचिव इंद्रेश यादव ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। फूलपुर ब्लाक के डीहपुर गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार यादव के द्वारा प्राथमिक पाठशाला डीहपुर पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान छविराम यादव और 11 पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के ग्राम पंचायत चांदपुर के नवनिर्वाचित प्रधान इम्तियाज अहमद और 15 सदस्यों को ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश सोनकर ने शनिवार को पंचायत भवन पर शपथ दिलाया। फूलपुर संवाददाता के अनुसार मिर्जापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत चमराडीह, जमालपुर के सर्वजीत दास इंटर कालेज के परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों को ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र कुमार मौर्य ने शपथ ग्रहण दिलाया। अहरौला संवाददाता के अनुसार अहरौला विकास खंड के 25 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान और सदस्यों को एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह ने वर्चुवल माध्यम से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed