फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newly elected heads were honored

नवनिर्वाचित प्रधानों को किया गया सम्मानित

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newly elected heads were honored
जहानागंज। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को जहानागंज सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधानों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों का मुख्य अतिथि राज्य युवा कल्याण परिषद राज्यमंत्री विभ्राट चंद्र कौशिक ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में संगठन काफी कमजोर है, संगठन की कमजोर कड़ियों की तलाश कर एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा। जिले में एक मजबूत संगठन खड़ा कर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की जाएगी। इस बार आजमगढ़ में परिवर्तन की बयार बह रही है। प्रदेश सरकार ने जिले को विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट के साथ ही दो-दो एक्सप्रेस-वे दिया। उन्होंने बिजली कटौती पर बोलते हुए कहा कि जितनी बिजली आजमगढ़ को मिल रही है, उतनी ही गोरखपुर, उतनी ही बलिया सहित अन्य को जिलों को भी बिजली मिल रही है। प्रदेश सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि अधिकारी उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं। इससे वे निराश हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। अधिकारियों को कार्यकर्ताओं और जिले के पदाधिकारियों की बातों को सुनना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, राजेश सिंह महुवारी, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण मौर्या, कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र राय, दिलीप मिश्रा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed