फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newborn's life can be saved in golden time

गोल्डेन समय में बचायी जा सकती है नवजात की जान

Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Newborn's life can be saved in golden time
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल के बाल रोग विभाग में शुक्रवार को नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को रोकने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डा. दीपक पांडेय ने बताया कि नवजात शिशु के जन्म से लेकर एक मिनट तक के समय को गोल्डेन समय कहा जाता है। इस समय में यदि बच्चा सांस नहीं ले पा रहा है तो तुरंत उसे प्रशिक्षित डाक्टर की तत्काल आवश्यकता होती है। बच्चा पैदा होते ही जटिलताएं सामने आती है, यदि उनका निराकरण नहीं किया गया तो मृत्यु दर को रोकना मुश्किल होगा। इसी उद्देश्य हेतु कार्यशाला आयोजित की गयी है।
विज्ञापन

रीजनल कोऑर्डिनेटर डा बीएन गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मृत्यु दर 35 से 36 प्रतिशत है जबकि आजमगढ़ में मृत्यु दर 63 प्रतिशत है वहीं शहर की मृत्यु 40 प्रतिशत ही है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सायं पांच बजे तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में रीजनल कोऑर्डिनेटर के रूप में वाराणसी के डा बीएन गुप्ता, हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी के डा रितेश अग्रवाल, स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग विशेषज्ञ डा दीपक पांडेय व डा अंनता जायसवाल ने बाल रोग विभाग, एनेस्थीसिया, गायनिक तथा सीमित मात्रा में मेडिसिन व सर्जरी के जूनियर चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया। सभी प्रशिक्षकों ने अलग-अलग चार टीमों के माध्यम से कुल 32 जूनियर डाक्टरों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य आर पी शर्मा ने किया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान बाल रोग विभाग के डा. नैयर आजम, डा. अबूजैद के साथ डा. अमित निगम, डा. अमजद खान, डा. उमेश चंद यादव, डा. आनंद कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed