{"_id":"6738bb804780764d82032ffa","slug":"newborn-baby-found-in-the-fields-died-during-care-sensation-spread-police-is-investigating-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : नवजात शिशु खेतों में मिली, देखभाल के दौरान मौत, फैली सनसनी, पुलिस कर रही पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : नवजात शिशु खेतों में मिली, देखभाल के दौरान मौत, फैली सनसनी, पुलिस कर रही पड़ताल
Sat, 16 Nov 2024 09:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 16 Nov 2024 09:04 PM IST
सार
बरदह क्षेत्र के खेतों में नवजात के मिलने की सूचना के बाद पूरे गांव मौके पर इकट्ठा हो गया। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने बच्ची को अपने देखभाल में ले लिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले से जुड़े तथ्यों की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एक्स
विस्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के राजेपुर ग्राम में एक नवजात बालिका के खेतों में पड़ी होने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को ले गई लेकिन उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में चर्चााओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
बताते चलें कि बृहस्पतिवार को कुछ ग्रामीण खेत में काम करने गए तो उन्होंने देखा कि एक नवजात बालिका जिंदा खेत में पड़ी हुई है, लेकिन आसपास कोई नहीं दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने नवजात बालिका को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी देखभाल में लग गई।
विज्ञापन
हालांकि, अगली रात को बालिका की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन