{"_id":"6795323dfa50c9d6150f4867","slug":"neighbor-along-with-his-friend-murdered-the-tractor-driver-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-126716-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बदले की आग में जल रहे पिता- पुत्र ने रची थी युवक की हत्या की कहानी, दोस्त के साथ की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बदले की आग में जल रहे पिता- पुत्र ने रची थी युवक की हत्या की कहानी, दोस्त के साथ की थी वारदात
Sun, 26 Jan 2025 12:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:49 AM IST
सार
आजमगढ़ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले पिता- पुत्र ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उसके बाद दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने शनिवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नवली गांव में डेढ़ माह पूर्व ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस, मोबाइल और एक जोड़ी जूता बरामद किया है। वहीं, फरार चल रहे एक और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
ये है पूरा मामला
एसपी के मुताबिक, आरोपी नितीश राय ने बताया कि सुनील कुमार राय उर्फ मुन्ना राय उसका पड़ोसी था। उसके परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अक्सर सुनील उसके परिवार को गाली देता था और बेइज्जत करता था। एक साल पहले जब उसके बाबा रामधारी राय की मृत्यु हुई थी तो सुनील व उसके परिवार के लोगों ने शव को उठने नहीं दिया था। इसके कारण उसके गांव व आसपास के गांव में परिवार की बदनामी हुई थी। आरोपी ने बताया कि उस समय वह कमजोर होने के नाते खुद को शांत कर लिया। इधर, फिर से सुनील ने उसके घर के सामने से जाने वाले रास्ते पर मिट्टी पटवा दी थी।
इसे लेकर उसके परिवार से विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर नितीश राय और व उसके पिता सत्यदेव राय उर्फ पप्पू राय ने सुनील कुमार राय की हत्या की साजिश रची। इसमें मालेपट्टी गांव निवासी दोस्त मौसम चौहान को पैसों का लालच देकर अपने साथ शामिल किया।
विज्ञापन
29 नवंबर को दोस्त मौसम चौहान को फोन करके बुलाया तो वह बड़सरा खालसा गांव में मिला। जहां पर उसका पिता सत्यदेव राय भी मौजूद था। उसके पिता ने तमंचे में एक कारतूस भरकर दिया। इसके बाद वह नवली गांव में ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे सुनील को गोली मार दी।