फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neha in essay, Ritika in speech, Avinash was first in quiz

निबंध में नेहा, भाषण में रीतिका, क्विज में अविनाश रहे प्रथम

Sat, 31 Oct 2020 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Neha in essay, Ritika in speech, Avinash was first in quiz
निबंध में नेहा, भाषण में रीतिका, क्विज में अविनाश रहे प्रथम
विज्ञापन

आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में मनाई गई। इस दौरान जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने तीनों प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। जिसके अनुसार निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज कक्षा सात वर्ग बी की नेहा सोनकर प्रथम, वैशाली चौरसिया द्वितीय और कक्षा 10 वर्ग सी की पूजा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज की रीतिका सिंह प्रथम, जया सिंह द्वितीय और उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा के अवनीश यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में क्विज प्रतियोगिता में उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा के अवनीश यादव प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर की अलखनंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed