फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Negligence started getting heavy, eight new infected found

लापरवाही पड़ने लगी भारी, मिले आठ नए संक्रमित

Mon, 20 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Negligence started getting heavy, eight new infected found
आजमगढ़। जिले में कोरोना ने सोमवार को एक बार फिर बड़ी दस्तक दी है। एक मुश्त आठ नए संक्रमित मिले है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आईसोलेशन में भेज दिया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ कर दर्जन भर हो गई है। महकमे में हड़कंप मच गया है तो वहीं गाइड लाइन की अनदेखी व लापरवाही को बड़ा कारण बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना गाइड लाइन की जम कर धज्जियां उड़ायी जा रही है। जिसका परिणाम है कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से दस्तक देने लगा है। सोमवार को एक बार फिर आठ नए संक्रमित सामने आए है। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 19716 संक्रमित मिल चुके है। जिसमें 19467 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए। वहीं 235 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सोमवार को कुल 1143 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीएमओ ने आम जनता से अपील किया है कि वर्तमान में चुनाव का दौर चल रहा है। ऐसे में सतर्कता और अधिक जरूरी हो गई है। कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed