{"_id":"6182819abd9931764b0d5a08","slug":"neet-2021-result-azamgarh-farmers-son-got-success-in-first-attempt-happiness-in-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट 2021: आजमगढ़ के किसान के बेटे ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता, पूरे परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट 2021: आजमगढ़ के किसान के बेटे ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता, पूरे परिवार में खुशी की लहर
Wed, 03 Nov 2021 06:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:04 PM IST
सार
सकलैन अब्बास ने ऑल इंडिया में 2854 वीं रैंक हासिल की है। सकलैन की सफलता से परिवार के साथ ही पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। अब्बास के पिता नेहाल साधारण किसान हैं और मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
NTA NEET 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
नीट परीक्षा 2021 में आजमगढ़ के कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसमें किसान के बेटे से लेकर जवान के बेटे ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फूलपुर तहसील क्षेत्र के चमावां गांव के सकलैन अब्बास ने ऑल इंडिया में 2854 वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
सकलैन की सफलता से परिवार के साथ ही पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। अब्बास के पिता नेहाल साधारण किसान हैं और मां गृहिणी हैं। अब्बास ने 2020 में फूलपुर स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद वाराणसी में कोचिंग कर प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
अब्बास ने सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार के सभी सदस्यों को दिया है। उसने बताया कि अगर कोई काम कड़ी मेहनत और लगन से किया जाए तो मंजिल कदम चूम लेती है। सेठवल गांव निवासी सविनव भारद्वाज पुत्र अभिषेक राय ने नीट परीक्षा में 1343वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनके पिता अभिषेक राय आर्मी में हैं। सविनव ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और अपने दादा राजेंद्र राय को दिया है।