फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NDA government will be formed again under Modi's leadership: Rajnath

मोदी की अगुवाई में फिर बनेगी एनडीए सरकार: राजनाथ

Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
NDA government will be formed again under Modi's leadership: Rajnath
लोकसभा चुनाव 2024 में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनेगी। यह कहना है देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। वह बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव पहुंचे और पत्रकारों से बात भी की। रक्षामंत्री ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विपक्ष क्या करेगा, यह उन्हें तय करना है। हमारी जिम्मेदारी सरकार चलाने की है, जिसे बखूबी चला रहे हैं। दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन व मेडल वापसी से संबंधित सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हर समस्या का समाधान होगा। रक्षामंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि संसद भवन का लोकार्पण समारोह गौरवांवित करने वाला था। यह संसद का सत्र नहीं बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रम था। हर किसी को शामिल होना चाहिए था। रक्षामंत्री ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर घटी है। पहले देश में बेरोजगारी दर छह फीसदी से ज्यादा थी, जो अब घटकर 4.6 फीसदी हो गई है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। आंकड़े कली गलत नहीं बोलते हैं। इसे कोई भी देख सकता है। जितने नौजवानों को अब रोजगार मिला है, उतना कभी नहीं मिला था।
विज्ञापन

रिश्तेदार को दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को हेलिकाॅप्टर से अपराह्न साढ़े चार बजे बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव पहुंचे। एक रिश्तेदार की तेरहवीं कार्यक्रम में हिस्सा आए रक्षामंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, फिर अपनी बेटी अनामिका सिंह उर्फ डाली से मिले। बेटी से करीब 40 मिनट की मुलाकात के बाद हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले हैं। रक्षामंत्री को कुछ परिचित लोगों से ही मिलने दिया गया। मीडिया कर्मियों को सुरक्षा घेरे से बाहर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed